फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिलाओं ने गरबा-डांडिया उत्सव मनाया

विज्ञापन
बाह: माथुर वैश्य महिला मंडल ने देवी दरबार में किया गरबा एवं डांडिया नृत्य
विज्ञापन
बाह। शारदीय नवरात्र के समापन पर सोमवार को बाह में माथुर वैश्य महिला मंडल ने देवी दरबार में गरबा और डांडिया का उत्सव मनाया। महिलाएं भक्ति गीतों पर जमकर थिरकीं। महिला मंडल की अध्यक्ष कामना गुप्ता ने बताया कि डांडिया रास मां दुर्गा और महिषासुर के बीच प्रतीकात्मक युद्ध का रूप माना जाता है। मंडल की मंत्री प्रीती गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन मां दुर्गा की आराधना और भक्ति का एक पवित्र माध्यम है। मातारानी के पांडाल में महिला श्रद्धालुओं ने नृत्य कर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें