फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिलाएं हैं हमारा मान, करो सुरक्षा और सम्मान

Sat, 18 Oct 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। महिलाएं हैं हमारा मान, इनका करो सम्मान। यह बातें शनिवार को एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने शहर के एक स्कूल में आयोजित मिशन शक्ति फेज5.0 के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान कहीं, उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है। किसी भी समय महिलाएं हेल्प लाइन नंबर पर फोन कर मदद ले सकती हैं। महिलाओं की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई के थानास्तर पर महिला हेल्प डेस्क, सहायता केंद्र खोले गए हैं। यहां महिलाएं अपनी समस्या को बेझिझक महिला पुलिस अधिकारी से कह सकती हैं। याद रखें कि आज की महिलाएं किसी से कम नहीं है, हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। इसलिए कानून की जानकार बनें और सही प्रयोग करें। एसपी ग्रामीण करहल क्षेत्र में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। दन्नाहार के गांव भटानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के बारे में अहम जानकारियां दीं। कहा कि अपराध को कभी भी हल्के में न लें, यदि आप किसी तरह की परेशानी में हैं। इसे अपने परिजन, शिक्षक व करीबी की अवश्य बताएं, ताकि समस्या का हल निकल सके। अपराध को छिपाने से अपराधी के हौंसले बुलंद होते हैं। इसलिए विरोध करें और अगर जरूरत हो तो पुलिस की सहायता लें, पुलिस आपका नाम पता आदि गोपनीय रखती है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्रभान सिंह चौहान, शोभा चौहान, वंदना चौहान, चित्र रेखा, पूर्व प्रधान सगुना देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें