मैनपुरी। शनिवार की दोपहर मैनपुरी बाजार खरीदारी करने आई कुरावली निवासी एक महिला का पर्स गायब हो गया। महिला काफी देर तक इधर उधर पर्स को तलाश करती रही। न मिलने पर थक हार कर वापस घर लौट गई। महिला का कहना था कि उसका पर्स चोरी हुआ है या कहीं गिरा है। इसको लेकर वह कुछ नहीं कह सकती।
करहल कस्बे की रहने वाली योगिता के परिवार में शादी कार्यक्रम है। शनिवार को वह अपनी फर्रुखाबाद निवासी रिश्तेदार संजना के साथ शहर सामानों की खरीदारी करने के लिए आई थी। टेंपो से क्रिश्चियन तिराहा के पास उतरने के बाद दोनों बाजार में खरीदारी के लिए चलीं गईं। दोपहर करीब दो बजे के करीब जब एक कपड़े की दुकान पर सामान खरीदने के बाद भुगतान करने लगी। तो योगिता का पर्स गायब था। काफी देर तक इधर-उधर तलाश किया लेकिन पर्स नहीं मिला। साथ आई महिला ने सामान का भुगतान किया। महिला का कहना था कि उसे नहीं पता कि उसका पर्स किसी ने चोरी किया है या फिर कही गिर गया। टेंपो से उतरने के बाद उसके पास पर्स था या नहीं उसे याद भी नहीं। कुछ देर रुकने के बाद दोनों महिलाएं दुकान से चली गईं।