फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला को मृत दर्शाकर राशन कार्ड से नाम काटा

Fri, 30 May 2025 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
गांव गोशपुर भूपालगढ़ी में घर के बाहर खड़ी ग्याश्री।
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी विकास खंड की ग्राम पंचायत गोशपुर भूपालगढ़ी में ग्राम पंचायत का अजब कारनामा सामने आया। ग्राम प्रधान, सचिव ने ग्राम पंचायत की बैठक में जीवित विधवा महिला को मृत दर्शाकर उसका नाम अंत्योदय राशन कार्ड सूची से काट दिया। मामले में महिला ने कोर्ट के आदेश पर 9 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। ग्राम पंचायत की मनमानी उजागर होने से खलबली मची हुई है।गांव गोशपुर भूपाल गढ़ी निवासी ग्याश्री उर्फ राजश्री ने बताया कि ग्राम पंचायत ने कई वर्ष पहले उसके परिवार का अंत्योदय कार्ड बनाया था। उसके पति की मौत 2011 में हो गई। महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान रमनेश व सचिव चंद्रप्रकाश ने दिसंबर 2022 में ग्राम पंचायत की बैठक के प्रस्ताव में उसे मृत और 25 बीघा जमीन उसके नाम दर्शाकर उसका अंत्योदय कार्ड काट दिया। जबकि उसके पास केवल दो बीघा जमीन है। वह अंत्योदय कार्ड की पात्रता रखती है। उसका कहना है कि कार्ड काटे जाने के बाद उसके सामने परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी हो रही है। उसने दोबारा से अंत्योदय कार्ड बनवाने के लिए ग्राम प्रधान व अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ। इसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पंचायत सचिव चंद्रप्रकाश, ग्राम प्रधान रमनेश व उनके पति दक्ष यादव, पुष्पेंद्र ,पंचायत सहायक, सुरेंद्र , फतेह सिंह, सतेंद्र, हरवीर और राकेश कुमार निवासी गोशपुर भूपालगढ़ी थाना ढ़ोलना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें