फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला की गुमशुदगी अगवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 05 Feb 2024 12:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र की एक महिला शहर में रोडवेज बस स्टैंड के समीप से लापता हो गई। पति ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस बीच तलाश के दौरान जानकारी मिलने पर पति ने उसे अगवा किए जाने के आरोप में हरदोई निवासी युवक के खिलाफ दर्ज कराया है। ढोलना क्षेत्र के गांव से 25 जनवरी को महिला कासगंज शहर में आई थी। वह बस स्टैंड के समीप से लापता हो गई। उसके पति ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। रिश्तेदारी में भी उसे तलाश किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पति ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तलाश करते समय पति को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी को विमल निवासी हरदोई अगवा कर ले गया है। मामले की जानकारी पति ने पुलिस को दी। पति ने आरोपी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अगवा किए जाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि महिला की बरामदगी के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है। शीघ्र ही उसे बरामद कर उसे न्यायालय के समक्ष बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें