दवा खाने के बाद महिला की बिगड़ी हालत
कुरावली। जनपद एटा के वरना निवासी शिल्पी उर्फ प्रतिभा पांडेय को 25 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य लाभ के बाद छुट्टी दे दी गई थी। सीएमओ को दिए गए प्रार्थना पत्र में शिल्पी ने बताया कि रिश्तेदारियों में कार्यक्रम की व्यस्तता के बीच चार पांच दिन से बुखार आ रहा था। 25 फरवरी को लगातार खाली पेट तीन बार दो-दो टेबलेट खाली थीं। दवा के ओवरडोज से उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया था। संवाद