कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास काॅलोनी में महिला ने विषाक्त का सेवन कर दिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
आवास विकास काॅलोनी निवासी विनीता (25) पत्नी बबलू ने किसी बात को लेकर विषाक्त का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन परेशान हो गए। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उसकी हालत के गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।