सहावर। क्षेत्र के ग्राम मोहनगरा में एक महिला उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखाने पुलिस चौकी पर जा रही थी। रास्ते में पति व अन्य ससुरालीजन उसे मारपीट कर गोरहा की नहर में धकेल दिए । लोगों ने किसी तरह उसे नहर से निकाला। महिला ने पति सहित सात ससुरालीजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहननगरा निवासी निर्मला पत्नी गया प्रसाद का आरोप है कि उसका पति उसे गृहक्लेश के चलते प्रताड़ित कर रहा था। विरोध करने पर उसके साथ की गई। महिला उत्पीड़न रिपोर्ट लिखवाने के लिए 14 मार्च को पुलिस चौकी जा रही थी। जिसकी जानकारी होने पर पति व ससुरालीजन को होने उन्होंने उसे रास्ते में पकड़ लिया और उसकी मारपीट करते हुए उसे नहर में धक्का दे दिया। ग्रामीणों न जब देखा तो वह बचाने के लिए दौड़े। आरोपी मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। महिला ने पति गया प्रसाद के अतिरिक्त ससुरालीजन ओमवती, रामखिलाड़ी, लेखपाल, लालाराम, धर्मवती, हुलासी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी।
थाना प्रभारी अनिल दोहरे ने बताया कि महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।