आगरा के इरादतनगर कस्बा में कर्ज वसूली से परेशान महिला ने आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि महिला पर स्वयं सहायता समूह का कर्ज था।
परिजनों का आरोप है के महिला के ऊपर कस्बा में ही संचालित एक स्वयं सहायता समूह का कर्ज था। विषम परिस्थितियों के चलते उसकी वापसी नहीं हो पा रही थी, लेकिन समूह संचालकों द्वारा महिला को कर्ज चुकाने के लिए आए दिन अपमानित व प्रताड़ित किया जा रहा था। बीते सोमवार को भी कर्ज अदायगी के लिए उसे अपमानित किये जाने के साथ ही बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। इसके चलते महिला ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर थाना इरादतनगर पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।