फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज के लिए मारपीट कर महिला को निकाला घर से

Wed, 03 Apr 2024 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर महिला की पिटाई कर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में पीड़ित विवाहिता ने थाने में पति सहित 5 ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बरबारा गांव निवासी महिला नीतू पुत्री नेम सिंह की शादी 8 मार्च 2019 को अर्जुन निवासी महमूदपुर सोरोंजी से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से उसके पति और परिवार के अन्य सदस्य अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर सभी मिलकर महिला को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। महिला की मौत की सूचना परिवार के सदस्यों ने मायके पक्ष को दी। पीड़िता के और मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों को पंचायत के माध्यम से कई बार समझाया, लेकिन ससुरालीजन नहीं माने।
20 मार्च को ससुरालीजनों ने महिला नीतू की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। मामले में महिला ने पुलिस को तरहीर देकर पति अर्जुन, ससुर दिनेश, सास मीना देवी, देवर अवधेश एवं नंद रेखा एवं मधू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें