महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...
- फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी आगरा में रविवार को एक महिला दरोगा अपना दर्द लेकर एसीपी के सामने पेश हुई। वह अपने साथ हुई घटना की पूरी बात बता पाती इससे पहले ही उसकी आंखें भर आईं। वह एसीपी कार्यालय में ही फूट-फूटकर रोने लगी। रोते-रोते उसने थानेदार द्वारा की जा रही करतूतों की हकीकत बयां की। बात सुनकर एसीपी भी हैरान रह गए।