फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स की दुकान से महिला ने सोने के मंगलसूत्र की चोरी की

सार

शुक्रवार की देर सायं शहर में एक ज्वैलर्स की दुकान पर एक महिला ने मंगलसूत्र व सोने की चेन खरीदने के बहाने मंगलसूत्र चोरी कर लिया। ज्वैलर्स ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। एक मंगलसूत्र गायब मिलने पर उसके बारे में जानकारी की तो सीसीटीवी फुटेज से महिला के द्वारा मंगलसूत्र चोरी करने की बात पुष्ट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। शुक्रवार की देर सायं शहर में एक ज्वैलर्स की दुकान पर एक महिला ने मंगलसूत्र व सोने की चेन खरीदने के बहाने मंगलसूत्र चोरी कर लिया। मंगलसूत्र चोरी करने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ज्वैलर्स ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चोरी की यह वारदात सोरों गेट बाजार में राधिका ज्वैलर्स की दुकान पर हुई। कारोबारी रजत अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार की सायं करीब 7 बजे के समय एक महिला ज्वैलरी खरीदने आई। उसने सोने की चैन और मंगल सूत्र दिखाने को कहा। महिला को सोने की चैन और मंगल सूत्र दिखाए गए। इसी बीच नजर चूकने पर एक मंगलसूत्र महिला ने चोरी कर लिया। एक मंगलसूत्र गायब मिलने पर उसके बारे में जानकारी की तो सीसीटीवी फुटेज से महिला के द्वारा मंगलसूत्र चोरी करने की बात पुष्ट हुई। कारोबारी ने बताया कि मंगलसूत्र चोरी की तहरीर पुलिस को दी गई है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर क्राइम जगमोहन कश्यप ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें