फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गलती नहीं मानने पर महिला ने चालक से वाहन के कागज छीने

Wed, 06 Dec 2023 05:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गलती नहीं मानने पर महिला ने चालक से वाहन के कागज छीने
विज्ञापन

मैनपुरी। बच्चों के साथ दिल्ली जा रहे एक दंपती की कार में डीसीएम ने टक्कर मार दी। जब दंपती ने विरोध किया तो चालक बहस करने लगा। इसके बाद कार सवार महिला ने चालक से कागज छीन लिए। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डीसीएम चालक के माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।दिल्ली के फत्ते नगर निवासी दंपती बुधवार को कार से दिल्ली लौट रहे थे। कार जब थाना दन्नाहार क्षेत्र में ईशन नदी पुल के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रही डीसीएम ने कार में कट मार दिया। किसी तरह से कार चला रहे युवक ने कार को संभाला। गाड़ी रोक कर जब डीसीएम चालक को उसकी गलती बताई तो चालक विवाद करने लगा। इस बात पर कार सवार महिला को गुस्सा आ गया। चालक से गाड़ी के कागज छीन लिए और जमकर खरीखोटी सुनाईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। डीसीएम चालक ने गलती मानते हुए माफी मांगी। कागजात वापस करने के बाद दंपती चले गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें