फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad : छेड़छाड़ के आरोपियों ने घर में घुसकर महिला को मारी गोली, हालत गंभीर में आगरा रेफर

Tue, 26 Jul 2022 03:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दक्षिण थाना क्षेत्र में एक महिला को उस समय गोली मार दी गई, जब वह अपने घर में आराम कर रही थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में मंगलवार को घर के कमरे में लेटी महिला को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली महिला के पेट में लगी। परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर महिला को आगरा रेफर कर दिया गया। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस गोलीकांड की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर बने कमरे में चारपाई पर लेटी थी। तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और महिला को गोली मार दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। महिला के गोली मारे जाने की सूचना पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। 

महिला से छेड़छाड़ करते थे आरोपी 

सूचना पर सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव, कोतवाल दक्षिण बैजनाथ सिंह और थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मामले की जानकारी की। महिला ने गोली मारने का आरोप जिन लोगों पर लगाया है, वह उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। 

सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि महिला को गोली पेट में लगी है। उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। महिला ने जिन लोगों के नाम बताए हैं, उनकी गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है। महिला किराए के मकान में रहती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें