फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तमंचा के बल पर महिला से किया दुष्कर्म

Wed, 17 May 2023 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में कूड़ा डालने जा रही महिला के साथ तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया गया। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। घटना 3 मई की है।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला कूड़ा डालने के लिए जा रही थी। तभी गांव के ही धारा सिंह रास्ते में मिल गया। उसके द्वारा तमंचा का भय दिखाकर रोक लिया गया। महिला का आरोप है कि तमंचा के बल पर उसे मक्का खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया । उसका आरोप है कि आरोपी ने नग्न फोटो भी लिए हैं। घर पहुंचकर उसने पति को घटना के बारे में जानकारी दी। महिला का कहना है कि आरोपी आए दिन ही अब फोटो वायरल किए जाने की धमकी दे रहा है। जिससे वह और उसके परिजन परेशान हैं। थाना पर शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। वहीं आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। जिससे आरोपी को सजा मिल सके और उसे न्याय। एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य मिलेंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें