कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर नौ दिन पूर्व महिला से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
महिला घर पर अकेली रहती है। उसका पति बाहर मजदूरी करता है। आरोप है कि 15 अगस्त को तिलक निवासी कुलदीप रात्रि के समय दीवर फांदकर घर में घुस आया। उस समय महिला चारपाई पर लेटी हुई थी। आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी।
जब उसने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए उसे दबोच लिया और मुंह दबा दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यह बात फोन के माध्यम से अपने पति को बताई। सूचना पाकर उसका पति अपने घर वापस आ गया।
महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी गई। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।