कासगंज। क्षेत्र के एक गांव में खेत पर काम कर रही महिला से छेड़खानी की गई। महिला की चीख सुनकर उसे बचाने पहुंचे लोगों से मारपीट कर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाबत पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बीते 11 अगस्त की सुबह अपने खेत में काम कर रही थी। आरोप है कि तभी गांव निवासी फुलवारी, वीरेंद्र, रतनपाल, दुर्वेश महिला के पास पहुंच गए। साथ ही उसके संग छेड़खानी करने लगे। महिला ने बचाव के लिए चीख पुकार की। उसकी आवाज सुनकर जब उसका जेठ और सास ने उसे बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन लोगों से भी मारपीट की, साथ ही चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दी।
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।