फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: राखी बांधने भाई के घर आई महिला से छेड़छाड़, फिर गर्माया मामला

Thu, 11 Aug 2022 05:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

रक्षाबंधन पर भाई के घर आई महिला के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। समुदाय विशेष के युवक द्वारी की गई इस हरकत से मामला गर्मा गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले को शांत करा दिया। 
विज्ञापन
छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में राखी बांधने भाई के घर आई महिला के साथ समुदाय विशेष के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। शोरगुल मचाने पर आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस बीच पीड़ित परिजनों के साथ ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले को शांत करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।

यहां का है मामला 

उत्तर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय महिला रक्षाबंधन पर भाई के घर राखी बांधने को आई थी। दोपहर करीब एक बजे वह गांव की एक दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। महिला को अकेला देख आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर परिजनों के साथ काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। युवक दूसरे समुदाय का होने पर उनमें आक्रोश फैल गया।

ग्रामीणों ने पकड़ा आरोपी 

ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर मामले को शांत करा दिया। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि महिला ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी है। मामला दर्जकर आरोपी युवक को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें