फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Thu, 15 Jun 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर की एक कालोनी में रहने वाली महिला से घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर महिला की मारपीट की गई। महिला के पति ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है। पीड़िता के अनुसार वह बीते 12 जून को घर में अकेली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला खूब सिंह और राजकुमारी उसके घर में घुुस आए और उससे गाली गलौज करने लगे। महिला का आरोप है कि इस दौरान दोनों ने उसके संग छेड़छाड़ किया। जब उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई की। चीख पुकार पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। महिला ने पति के घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी दी। पति पीड़िता को लेकर थाने पहुंचा, घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराने के बाद पीड़ित दंपती ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें