फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला से की छेड़छाड़, विरोध करने पर पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए जा रही एक महिला से रास्ते में गांव के ही एक आरोपी ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। मामले में महिला ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर महिला अपने घर से खेत पर शौच करने जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही एक पहलवान रास्ते में महिला को घेरकर छेड़छाड करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। महिला ने अपने बचाव के लिए चीख-पुकार मचा दी। खेतों पर काम कर रहे लोगों को आता देख आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। महिला ने घर जाकर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन महिला के साथ थाने पहुंचे। पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी भूदेव प्रसाद ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें