फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या थी मजबूरीः ताजमहल पर छोड़ दिया जिगर का टुकड़ा..., कौन थी वो बुर्के वाली; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Sat, 08 Jul 2023 03:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

एक जुलाई को लावारिस मिला था बालक, पुलिस ने शिशु गृह भेजा है।
विज्ञापन
बुर्का (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल में बीते दिनों लावारिस हाल में चार साल का बच्चा सीआईएसएफ के जवानों को सेंट्रल टैंक के पास रोता मिला। देर शाम तक परिजनों के इंतजार के बाद पुलिस ने बच्चे को शिशु गृह पहुंचा दिया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि बच्चा जिस महिला का हाथ थामकर ताजमहल में आया था वो बुर्के में थी। आखिर क्या वजह थी वजह जो एक महिला चार साल के मासूम को यूं बिलखता छोड़ चली गई।

विज्ञापन

ये थी घटना

घटना बीती एक जुलाई की है। ताजमहल की बंदी के वक्त सेंट्रल टैंक के पास पाथवे पर एक बालक सीआईएसएफ को रोता बिलखता मिला। वह अपना नाम, पता नहीं बता पा रहा था। देर शाम तक परिजनों का इंतजार करने के बाद एएसआई कर्मियों ने बच्चे को ताजगंज पुलिस के सुपुर्द किया था। पुलिस कर्मियों की लाख कोशिशों के बावजूद वो बच्चे से कोई जानकारी नहीं जुटा पाए। बच्चे को जार-जार रोता देख पुलिस कर्मियों का कलेजा भी पसीज गया। मजबूरी में मासूम को शिशु गृह भेज दिया गया। पुलिसकर्मियों को उम्मीद थी कि अपने कलेजे के टुकड़े को खोजती हुई मां जरूर उन तक आएगी। पुलिसवाले भी हैरान हैं कि कोई अपने बच्चे को कैसे यूं लावारिसयों की तरह छोड़ सकता है।

रोते-रोते सो जाता है मासूम


शिशु गृह में बच्चे को आए एक सप्ताह हो चुका है लेकिन ऐसा कोई पल नहीं होता जब उसकी आंखें मां को न लाश रही हों। हर आहट पर बच्चा चौकन्ना हो जाता है, उसे लगता ही कि शायद उसकी मां उसे लेने आई है मगर शिशु गृह कर्मचारियों को देख वह फिर गुमसुम हो जाता है। मां के आंचल को तड़पता वह घंटों रोता है और रोते-रोते ही मासूम सो जाता है। आंख खुलती है तो फिर मां की याद में आंसू बहाने लगता है। 

विज्ञापन

कौन थी वो बुर्के वाली

एक सप्ताह बाद भी जब बच्चे की तलाश में कोई नहीं आया तो एएसआई ने एक सप्ताह पुरानी सीसीटीवी फुटेज खँगाली। जांच में पता चला कि एक महिला व पुरुष बच्चे को सेंट्रल टैंक पर बैठाकर तेज कदमों से बाहर की ओर निकल रहे हैं। इस महिला ने जब बच्चे के साथ ताजमहल में प्रवेश किया तो वह बुर्का पहने थी। बच्चे को थोड़ने के बाद उसने अपना बुर्का उतारकर उसी पॉलिथीन में रखा जो साथ चल रहे पुरुष केहाथ में थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि बच्चे को ताजमहल में छोड़कर जाने वाली महिला व पुरुष सीसीटीवी कैमरा में साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें