कासगंज। क्षेत्र के एक गांव से 22 फरवरी को महिला को अगवा कर लिया गया। इस मामले में पति ने तीन लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्षेत्र के गांव की महिला 22 फरवरी को बाजार की कहकर गई, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की। जब वह नहीं मिली तो इसकी जानकारी परिजनों के द्वारा दिल्ली में मजदूरी कर रहे उसके पति को दी गई। गांव आकर पति ने पता किया तो जानकारी हुई कि गांव निवासी योगेश, इंद्रपाल और एक महिला उसे अगवा कर अपने साथ ले गई हैं। महिला के पास घर से निकाले गए 10 हजार रुपये की नकदी व आभूषण भी थे। मामले की तहरीर पति ने पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर महिला की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।