फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मायके से महिला अगवा, दो पर केस दर्ज

Fri, 01 Mar 2024 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव में मायके में रह रही महिला को अगवा किए जाने के मामले में पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस महिला को बरामद करने के प्रयास कर रही है।गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने मायके में रह रही महिला से 23 फरवरी को घर में अकेली थी। उसके परिजन खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। वे जब वापस घर आए तो देखा महिला घर से गायब थी। परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान जानकारी हुई कि गांव के ही विक्की के सहयोग से आरोपी बजरंगी निवासी कुकराया जैथरा एटा अगवा कर ले गया। महिला के पिता ने मामले की तहरीर दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को दी। पिता का कहना है कि महिला का अपने पति से कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का केस विचाराधीन है। जिसके चलते वह मायके में रह रही थी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला की बरामदगी के लिए सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। शीघ्र बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें