गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर वैश्य स्थित कादरगंज पुल से एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दिया। गोताखोरों ने प्रयास कर महिला को बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकाला। महिला को कादर चौक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद होश में आने पर परिवार के सदस्य महिला को घर ले गए। इस दौरान पता चला कि पत्नी से झगड़कर महिला ने यह कदम उठाया था। गंगा नदी में कूदी महिला पानी में तैरती दिखी, गोताखाेरों ने महिला को नदी से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को उपचार के लिए कादरगंज चौकी स्थित अस्पताल में भर्ती कराई। जहां दोपहर के बाद महिला को होश आ गया। महिला ने अपना नाम गंगा देवी (40) पत्नी अमर सिंह निवासी लभारी कादरचौक बताया। महिला ने बताया कि पति से कहासुनी होने के बाद वह गंगा में कूद गई थी।गनीमत यह रही महिला जिस स्थान पर गंगा मे कूदी वहां पानी कम था, जिससे महिला गंगा में डूबी नहीं। कूदने की वजह से वह बहोश हो गई और लोगों की समय से नजर पड गई, जिससे उसकी जान बच गई। चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि एंबुलेंस को मंगाकर महिला को कादर चौक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। वहां पुल के ऊपर उसकी दोनों चप्पल पड़ी हुई थी।महिला को होश आ गया है।