फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरखुरदार पुर के समीप महिला ने नहर में लगाई छलांग,माैत

Tue, 09 Apr 2024 12:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव बरखुरदार के समीप हजार नहर में सोमवार की देर सांय एक महिला नहर में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम गृह भेजा है।क्षेत्र के गांव बरखुरदारपुर के समीप देर सांय महिला हजारा नहर में कूद गई। महिला के नहर में कूदने के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण उसे बचाने के प्रयास में जुट गए। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन पानी में डूब जाने कारण उसकी मौत हो गई। लोगों ने उसका शव नहर से बाहर निकाला। घटना की सूचना किसी ग्रामीण ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से उसके बारे में पूछताछ की लेकिन उसकी शिनाख्त नही हुई। महिला उम्र लगभग 35 वर्ष है उसने कॉफी कलर की साड़ी पहने हैं उसकी लंबाई करीब 5 फुट, इकहरा बदन और रंग सांवला है। उसके पास से 300 रुपये और पर्स में चाबी मिली है। सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की शिनाख्त के पुलिस प्रयास कर रही है। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि नहर में डूबने से महिला की मौत हुई है। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें