फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डंपर की टक्कर से कार सवार महिला घायल, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरपुर। नेशनल हाईवे-19 पर नगला रामबक्स के पास रविवार को तेज रफ्तार डंपर ने कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला घायल हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। बाग मुजफ्फर खां निवासी सुधा जैन परिवार के साथ फिरोजाबाद के पचोखरा से दर्शन कर कार से वापस घर लौट रही थीं। नगला रामबक्स के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। सुधा जैन के सिर में चोट आई। हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त वाहन को किनारे कर यातायात सुचारु कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें