पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुरावली निवासी एक महिला बाइक की टक्कर से घायल हो गई। गांव गुरावली निवासी सरोज अपने पति रामवीर के साथ बाइक से पिनाहट बाजार सामान खरीदने जा रही थीं। जैसे ही वे कस्बा स्थित नहर की पुलिया के पास पहुंचे, सामने से आ रहे बुलेट सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सरोज सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। मौके पर जुटे लोगों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया।