बाह। बिक्रमपुर की जगदेवी बुधवार शाम 7 बजे करीब परिजन के साथ बाह का बाजार कर घर लौट रही थी। रेलवे अंडर पास के बाद वह बाइक पर बैठी थी। कुछ दूरी चलने के बाद बाइक से उछल कर सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। आनन-फानन में जगदेवी को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा एंबुलेंस से भेज दिया।