फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेठानी से विवाद के बाद महिला ने लगाया फंदा

Sun, 09 Jul 2023 05:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जेठानी से विवाद के बाद महिला ने लगाया फंदा
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के गांव शेरपुर चूहरपुर में रविवार की सुबह देवरानी जेठानी के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में देवरानी ने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जानकारी होने के बाद परिजन फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लाए। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बेवर थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर चूहरपुर निवासी खुशबू (25) रविवार की सुबह घर पर थी। घर में लगे सबमर्सिबल का पानी जेठानी ज्योती के खेत में चला गया। इसी बात को लेकर देवरानी और जेठानी के बीच झगड़ा हो गया। उक्त झगड़े के बाद गुस्से में आकर खुशबू अपने कमरे में चली गई और गले में फंदा डाल कर लटक गई। परिजन ने फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें