फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: ससुराल वालों से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, बिलखता रह गया दो साल का बेटा

Sat, 05 Nov 2022 05:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

तीन साल पहले विवाह हुआ था। किसी बात को लेकर महिला का ससुराव वालों से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के उत्तर क्षेत्र के हनुमानगढ़ निवासी 22 वर्षीय महिला ने शनिवार दोपहर को घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


रिया माहेश्वरी (22) का शनिवार सुबह ससुराल के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोपहर को रिया नाश्ता लेकर कमरे में चली गई। पति उमंग माहेश्वरी बेटे को नीचे लेकर जैसे ही गए, तभी रिया ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फंदे पर लटककर जान दे दी। रिया का दो वर्षीय पुत्र शिवांग रोने लगा तो उमंग उसे रिया के पास छोड़ने के लिए ऊपर कमरे में गए, जहां कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई, पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर खिड़की से देखा तो रिया का शव फंदे पर लटका था। 

घर में मचा कोहराम

पत्नी के शव को देख उमंग चीख पड़े। उनकी आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर आ गए। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया। रिया मूल रूप से पुरदिल नगर, जलेसर की रहने वाली थी। तीन साल पहले उसका विवाह उमंग माहेश्वरी के साथ हुआ था। रिया पर दो साल का बेटा भी है। उमंग हलवाई का काम करता है। 

ये भी पढ़ें - Agra: मीट कारोबारी पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के ठिकानों पर आयकर का छापा, जांच में जुटे अफसर

तहरीर मिलने का इंतजार

थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि महिला ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। पूछताछ में पता चला है कि सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें