फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक में महिला को पकड़कर ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला रात के समय गांव में घूम रही थी। ग्रामीणों ने महिला को बच्चा चोर होने के शक में पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ढोलना थाना क्षेत्र के गांव सराय में शनिवार की रात एक महिला गांव में घूम रही थी। अनजान महिला को देख ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने महिला को बच्चा चोर होने के शक में पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है महिला की भाषा अलग थी। साथ ही वह सही से अपना नाम पता भी नहीं बता पा रही थी। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरि ने बताया कि ग्रामीणों ने बच्चा चोर के शक में महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। महिला आरक्षियों के सहयोग से उससे पूछताछ की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें