फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दवा लेने जा रही महिला को पीटा

Tue, 25 Jul 2023 07:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दवा लेने जा रही महिला को पीटा
विज्ञापन

मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र में सोमवार की रात दवा लेने जा रही एक महिला की पिटाई की गई। गांव मद्दापुर धर्म निवासी बीनू देवी ने बताया वह पुत्री के साथ दवा लेने के लिए गांव बीलपुर जा रहीं थीं। तभी काली मंदिर के पास नामजद लोगों ने रोक लिया और गाली गलौज करते हुए सरिया से पीट कर घायल कर दिया। बचाने आए जेठ योगेंद्र को भी पीटा। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन




किशोर हुआ लापता

बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव शास्त्री नगर का रहने वाला एक किशोर लापता हो गया। गांव निवासी अनोखी देवी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। बताया कि सोमवार को 11 वर्षीय पुत्र ने स्कूल जाने से मना कर दिया। उसकी डांट लगा दी। इसके बाद वह खेलने के लिए निकल गया। काफी देर इंतजार करने के बाद भी पुत्र घर वापस नहीं लौटा तो चिंता हुई। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। अनहोनी की आशंका से परिजन भयभीत हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें