फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एंबुलेंस में महिला ने दिया बेटी को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एंबुलेंस में फिर से किलकारी गूंज उठी। महिला ने बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला व बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जच्चा बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के गांव राम नगर निवासी भावना पत्नी मोहित कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर102 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। जब एंबुलेंस महिला को अस्पताल लेकर जा रही थी तो उसकी हालत बिगड़ गई। इएमटी सुमित कुमार और एंबुलेंस चालक पारस कुमार ने आशा देवी की सहायता से प्रसव कराया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसे सिढ़पुरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां स्टाफ नर्स उषा ने महिला व उसकी बेटी का परीक्षण किया। जिला प्रभारी विक्रांत आजाद ने बताया कि महिला व बेटी पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें