फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने गांव के दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया कि रविवार को वह दवा लेने कस्बा गई थी। वहां से लौटते समय गांव के ही नामजद तीन लोगों ने उसे पकड़ कर गाड़ी में डाल लिया। एक आरोपी ने सीने पर तमंचा रखा उसे खेत में ले गया। वहां दो आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। तीसरा तमंचा लेकर खड़ा रहा। एसपी के आदेश पर सोमवार को शाम तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि शिकायत करने वाली महिला का देवर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। मामले में मंगलवार को गवाही होनी है। संभवत मामले में दबाव बनाए जाने को लेकर रिपोर्ट लिखाई गई है। निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें