फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 18 Aug 2022 05:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में शिकोहाबाद के नगर के मोहल्ला काजी टोला में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर महिला का उत्पीड़न करने, इलाज में लापरवाही और उपचार न कराने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पांच साल पहले हुई थी शादी 

एकता वर्मा (35) पत्नी अनूपचंद्र की पांच साल पूर्व शादी हुई थी। इस बीच एकता ने एक बेटा नानक (3) को जन्म दिया। कुछ दिनों से एकता की हालत खराब हो गई। उसका प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार शाम को उसकी मौत हो गई। परिजन ने मायके पक्ष को सूचना दी, लेकिन अस्पताल कोई नहीं पहुंचा। इसके बाद ससुरालीजन विवाहिता का शव घर ले आए। 

दहेज की मांग का आरोप 

बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन उसकी बेटी को परेशान करते थे। अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये की मांग किया करते थे। मृतका के पिता रामशंकर वर्मा निवासी विधूना लोहामंडी ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने उनकी बेटी का सही उपचार नहीं कराया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें