फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबादः दीवार तोड़ते समय हुआ हादसा, मलबे में दबकर महिला की मौत

Wed, 25 Sep 2019 02:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
दीवार गिरने के बाद मौजूद मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना जसराना के गांव सैदपुर में दीवार तोड़ते समय हादसा हो गया। अचानक पूरी दीवार भर भराकर गिर गई। जिसके कारण कार्य कर रही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया गया है कि मुन्नी देवी पत्नी लक्ष्मी नारायण दीवार के पास थीं जब हादसा घटित हुआ। वह दीवार के मलबे में दब गईं। लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े। जब तक महिला को मलबे के नीचे से निकाला जाता उन्होंने दम तोड़ दिया। 

महिला की मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया वहीं पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में बिहारी का पुत्र रजनीश भी घायल हो गया। रजनीश को परिजन उपचार के लिए एटा ले गए हैं। मलबे में दब कर घर का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें