कूलर में पानी डालने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत
- गांव विक्रमपुर में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में रविवार की सुबह कूलर में पानी डालने के दौरान एक महिला को करंट लग गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
एलाऊ क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी दीपेंद्र पाल की पत्नी अनीता देवी (30) ने रविवार की सुबह घर में झाडू लगाई। इसके बाद वह कूलर में पानी डालने लगीं। पानी डालने के दौरान कूलर में प्रवाहित करंट लगने से वह अचेत होकर गिर गईं। परिजन अनीता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर गांव आ गए। परिजन द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।