फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 29 May 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला माह में बच्चे को जन्म देने के बाद बृहस्पतिवार को महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालीजन पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मौके पर नायब तहसीलदार ने जानकारी जुटाई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला माह निवासी उत्तम सिंह की शादी एक वर्ष पूर्व थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैना निवासी दुर्गा के साथ हुई थी। दुर्गा गर्भवती थीं, बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी गोधना ले गए। वहां बच्चे को जन्म देने के बाद शाम को चिकित्सक ने घर भेज दिया। बृहस्पतिवार की सुबह दुर्गा की तबियत बिगड़ी तो परिजन दोबारा सीएचसी गोधना घिरोर ले गए। मगर रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुत्री की मौत की खबर मिलने के बाद पिता विजय सिंह व अन्य परिजन गांव नगला माह पहुंचे। ससुरालीजन पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। फोरेंसिक टीम ने माैके पर पहुंचकर जांच की। तहसील घिरोर से नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने घटना के बारे में जानकारी ली और पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें