फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: सांड़ से बाइक टकराई, रक्षाबंधन पर मायके जा रही महिला की मौत, दो बेटे सहित तीन घायल

Thu, 11 Aug 2022 10:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में छुट्टा गोवंश हादसे का सबब बन रहे हैं। बुधवार को सड़क पर घूम रहे सांड़ से बाइक टकराने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसके बच्चे और एक युवक घायल हो गया। 
विज्ञापन
महिला का घायल बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बुधवार को एक बाइक सड़क पर घूम रहे सांड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दो बच्चे और बाइक चला रहा बहन का बेटा है। तीनों को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

रक्षाबंधन पर मायके जा रही थी महिला 

सुहाग नगर निवासी रीता (26) पत्नी अजय रक्षाबंधन पर्व पर बुधवार को अपनी बहन के बेटे सौरभ (22) निवासी फुलरई मक्खनपुर के साथ अपने दो बच्चों को लेकर सिरसागंज के गांव नगला धर्म घर जा रही थी। नगला धर्म में उसका मायका है। बाइक सवार मैनपुरी रोड पर कंथरी गांव के समीप पहुंचे, तभी सड़क के दूसरी तरफ से भागता हुआ सांड़ बाइक के आगे आ गया। 

मृतका के दोनों बच्चों की हालत गंभीर 

जिससे बाइक अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सौरभ, रीता, और रीता के दो बच्चे मनन, (5) और डुग्गू (3) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल आई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद महिला रीता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, उसके घायल बच्चों और युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें