फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत, पुत्र घायल

Sat, 01 Apr 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सर्कुलर रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के समीप ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पुत्र घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अंगूरी देवी (65) निवासी मोहल्ला कटरा सोरोंजी अपने पुत्र संजीव कुमार के साथ एक निजी अस्पताल पर दवा लेने के लिए आई हुई थी। जब वह बाइक से सर्कुलर रोड पर बस स्टैंड के समीप पहुंची तो उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक से गिरकर अंगूरी देवी एवं उनका पुत्र संजीव दोनों घायल हो गए। हादसे पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अंगूरी देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें