घिरोर। खारजा बंबा के पास बुधवार को बस का इंतजार कर रही फिरोजाबाद निवासी महिला को टेंकर ने चपेट में ले लिया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया।
फिरोजाबाद के खेरिया पटीकरा निवासी रामकुमार शाक्य की बुधवार को मैनपुरी दीवानी न्यायालय में एक मामले में तारीख थी। वह 28 वर्षीय बहन कृष्णा के साथ बस द्वारा कस्बा घिरोर उतरने के बाद खारजा बंबा के पास शहर आने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। शिकोहाबाद की ओर से आ रहे टेंकर ने कृष्णा को टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया वहां से गंभीर हालत देख ट्रोमा सेंटर फिरोजाबाद रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही कृष्णा की मौत हो गई।