फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: अलमारी खोल रही थी महिला, तभी लगा जोर का झटका और हो गई मौत; घर में मचा कोहराम

Sat, 12 Aug 2023 06:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पचपुखरा में अलमारी खोलते समय करंट लगने से महिला की मौत हो गई। परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 
 
विज्ञापन
करंट - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र के गांव पचपुखरा में शुक्रवार की सुबह एक महिला अलमारी खोलने के लिए गई। तभी करंट लगने से अचेत होकर गिर गईं। आनन फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।

यहां का है मामला 

बेवर थाना क्षेत्र के गांव पचपुखरा निवासी मनी कुमार की पत्नी पिंकी देवी शुक्रवार की सुबह अलमारी से कुछ सामान निकालने के लिए गईं थीं। अलमारी में पास ही रखे कूलर का करंट प्रवाहित हो रहा था। महिला ने जैसे ही अलमारी को खोलना चाहा, तभी तीव्र करंट लगने के बाद वह अचेत होकर गिर गईं। 

विज्ञापन

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

जानकारी होने के बाद परिजन पिंकी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। शव लेकर परिजन गांव चले गए। समाचार लिखे जाने तक उक्त घटना के संबंध में थाना बेवर में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें