मैनपुरी। शहर के मोहल्ला न्यू अग्रवाल में एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। न्यू अग्रवाल निवासी अनुभव की शादी तीन माह पूर्व स्नेहलता (22) के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की शाम नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव के फंदे पर लटके होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। चौकी इंचार्ज करहल गेट रवि कुमार ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मायके पक्ष की ओर से दी गई तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।