फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत ,शव पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगला खंगर के गांव सलेमपुर निवासी प्रतीक्षा पत्नी अजय की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया । सूचना पर मृतका के परिजन गांव पहुंचे और उन्होंने मृतका के ससुरालीजनों के साथ मारपीट कर दी । घटना की जानकारी होते ही थाना नगला खंगर प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कालेज भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है । तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मामला ग्रह कलेश के चलते महिला द्वारा फांसी लगाने का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें