फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गोवर्धन ड्रेन में बोरे में बंद मिला महिला का शव, मौके पर पहुंची पुलिस

Tue, 15 Mar 2022 02:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

महिला की लाश बुरी तरह क्षत-विक्षत है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश काफी दिन पुरानी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मलपुरा के अंतर्गत गोवर्धन ड्रेन में आज सुबह बोरे में बंद एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने बोरे से लाश के बाहर निकाला। महिला की लाश बुरी तरह क्षत-विक्षत थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश काफी दिन पुरानी है। पुलिस ने मौके से और भी साक्ष्य जुटाने के प्रयास किए हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

थाना मलपुरा के ब्लॉक अकोला के गांव मनिया में आज सुबह जब किसान आलू की खुदाई कर रहे थे, तब उनकी नजर गोवर्धन ड्रेन में पड़े बोरे पर पड़ी। बोरे में से तेज दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद किसानों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही  थाना मलपुरा पुलिस  के साथ ही एसपी वेस्ट सत्यजीत गुप्ता, सीओ अछनेरा महेश कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच में जुटी पुलिस

मलपुरा पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के शव इस तरह क्षत-विक्षत था, कि उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है,  फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें