किरावली में मृत महिला तस्लीम 50बर्ष का फाइल फोटो स्रोत स्वजन
किरावली। तहसील के सामने सड़क पार कर रही महिला की कार की चपेट में आने से जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक थाना फतेहपुर सीकरी के गांव नयाबास निवासी तस्लीम (50) पत्नी पप्पू सोमवार की सुबह तहसील कार्यालय के सामने सड़क पार कर रही थी, तभी आगरा से जयपुर को ओर जा रही कार की चपेट में आ गई। गंभीररूप से घायल महिला को लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरावील पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख एसएन हॉस्पिटल आगरा रेफर कर दिया गया। एसएन ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड दिया। थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि हादसे के बाद डिवाइडर से टकराकर कार का टायर पंक्चर हो गया था। कार को पुलिस थाने ले आई। संवाद