फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 28 Jul 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के ग्राम चहका गुनार में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के भाई ने बहनोई पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम चहका गुनार में आत्महत्या सावित्री (26) पत्नी जसवीर ने की। उसका शव शुक्रवार की सुबह फंदे लटका मिला। जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना उसके मायके ग्राम बुतला दौलत उझानी जनपद बदायूं में दी गई। जानकारी होने पर उसका भाई धीरेंद्र सहित अन्य परिजन व ग्रामीण चहका गुनार पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को फंदे से नीचे उतरवाया। शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक महिला के भाई धीरेंद्र का आरोप है कि उसका उसकी बहन का पति जसवीर शराब पीने के बाद से प्रताड़ित करता था। जिससे वह काफी परेशान थी। उसके बहनोई ने उसकी बहन की हत्या की है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अनिल दोहरे ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें