फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गृह क्लेश के चलते महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 27 Aug 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव उर्रवा नगला में एक महिला ने घर में ही साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम के उर्रवा नगला में रविवार की दोपहर गृह क्लेश के चलते ब्रजरानी (33) ने साड़ी से फंदा लगा लिया और कुंदे से लटक गई। जब उसका शव परिजन ने उसे देखा तो वे परेशान हो गए। घटना की जानकारी होने पर आस-पास के लोग भी मौके एकत्रित हो गए। महिला की मौत की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि महिला के द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी हुई। मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें