फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पति से कहासुनी पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 05 Oct 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के गांव रायपुर पटना में एक महिला ने पति से कहासुनी होने पर शनिवार की देर शाम अपने घर में पंखे के कुंदे से फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जनपद शाहजहांपुर के गांव खजूरी निवासी घनश्याम ने अपनी पुत्री सलोनी का विवाह तीन माह पूर्व सोरोंजी के गांव रायपुर निवासी अंकुर पुत्र रनवीर के साथ किया था। शनिवार की देर शाम पति से किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इस बात से क्षुब्ध होकर कुंदा से साड़ी बांध कर उसने फंदा लगा लिया। ससुरालीजन को उसके फंदा लगाने की जानकारी हुई तो वे उसकी ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की जानकारी किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोरोंजी कोतवाली प्रभारी भोजराज अवस्थी ने बताया कि महिला की मौत के बारे में जांच-पड़ताल की जा रही है। अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें