फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैनपुरी में महिला चेयरमैन की हैट्रिक

Tue, 16 May 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका मैनपुरी का ताज लगातार तीसरी बार महिला प्रत्याशी के सिर पर बंधा है। पिछले तीन चुनाव से लगातार शहर में महिला चेयरमैन को जनता चुनकर भेज रही है। हालांकि तीसरी बार महिला सीट होने का फायदा मिला। पिछले तीन चुनाव से लगातार शहर में चेयरमैन प्रत्याशी के रूप में किसी महिला के सिर पर ताज सज रहा है। शहर की जनता ने तीसरी बार महिला प्रत्याशी की हैट्रिक लगाते हुए भाजपा प्रत्याशी संगीता गुप्ता को शहर का चेयरमैन चुना है। महिला चेयरमैन की बात करें तो मैनपुरी नगर पालिका में वर्ष 1995 में पहलीबार महिला चेयरमैन के रूप में शशि गुप्ता को चुना गया था। वर्ष 2012 से अब तक हुए तीन चुनाव में हर बार शहर की जनता ने महिला चेयरमैन के सिर शहर का ताज बांधा है। वर्ष 2012 में साधना गुप्ता, वर्ष 2017 में मनोरमा और अब वर्ष 2023 के चुनाव में संगीता गुप्ता शहर की चेयरमैन चुनी गई हैं। लगातार महिला चेयरमैन चुने जाने से आधी आबादी में उत्साह भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


छह चुनाव में चार बार महिलाओं ने किया कब्जा
नगर पालिका के इतिहास पर नजर डाली जाए तो पिछले छह चुनाव में चार बार शहर की जनता ने महिला प्रत्याशी को चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी है। सबसे पहले 1995 में शशि गुप्ता को महिला चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। बीच में महेश चंद्र गुप्ता और आलोक गुप्ता पुरुष चेयरमैन के रूप में चुने गए, लेकिन इसके बाद साधना, मनोरमा और अब संगीता ने शहर के ताज पर कब्जा जमाया है।

लगातार 81 साल तक शहर पर पुरुषों की रही है बादशाहत
मैनपुरी नगर पालिका का इतिहास पुराना है। नगर पालिका के इतिहास पर यदि नजर डाली जाए तो वर्ष 1913 में मैनपुरी नगर पालिका का गठन हुआ था। मैनपुरी नगर पालिका के गठन के बाद वर्ष 1994 तक 81 साल मैनपुरी नगर पालिका पर पुरुषों की बादशाहत रही। इस दौरान हुए 15 चुनाव में लगातार पुरुष प्रत्याशी को ही शहर की जनता ने शहर का बादशाह घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक चुनी गईं महिला चेयरमैन
शशि गुप्ता
साधना गुप्ता
मनोरमा
संगीता गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें